Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: कुंडलपुर, भगवान पार्श्वनाथ का हुआ महामस्तकाभिषेक

Aditi News Team

Thu, Aug 24, 2023
भगवान पार्श्वनाथ का हुआ महामस्तकाभिषेक https://youtu.be/0EvjucgrXvo?si=XKiG1G-Ph5xyWJFW कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मुकुट सप्तमी पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांतिधारा भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का महामस्त काभिषेक हुआ। अत्यंत भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया ।देश के विभिन्न अंचलों से आए हुए श्रद्धालु भक्तों को पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक एवं पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रथम कलश, शांतिधारा करने का सौभाग्य आर्यन रितेश विपिन तन्मय जैन बेगमगंज, संजीव संभव संयम जैन बरेली को प्राप्त हुआ। भगवान पारसनाथ शांतिधारा करने का सौभाग्य सुधीर जैन गौरव जैन खतौली प्रकाश जैन गरीबदास जैन दमोह को प्राप्त हुआ ।रिद्धि कलश करने का सौभाग्य नेमकुमार जैन सराफ दमोह, जम्मूकुमार पाटनी रामगढ़ झारखंड को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्रेमचंद नीरज जैन हर्रई ,धीरज ऋषभ काला गया को प्राप्त हुआ। कलश करने का सौभाग्य महेश कुमार गुलाबचंद पटेरा, विनीत कुमार कमलेश कुमार सीतापुर को मिला।

Tags :

जरूरी खबरें