: विवाह सम्मेलन का आयोजन 26 नवंबर को
Thu, Nov 25, 2021
गाडरवारा। परम पूज्य श्री कृष्णा जी महाराज एवं नयन किशोरी जी के पावन सानिध्य में दिव्य कृष्णायन सेवा संस्थान के तत्वाधान में कन्याओं के विवाह का कार्यक्रम कल 26 नवंबर को श्री पैलेस गाडरवारा में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।सम्मेलन में 15 कन्याओं का विवाह संपन्न कराकर उन्हें सामग्री भी संस्था द्वारा दी जाएगी। विवाह सम्मेलन में भोजन व्यवस्था भी रखी गई है। उल्लेखनीय है की श्री कृष्णा महाराज जी प्रवचन कार्यक्रर्मो के अलावा सामाजिक कार्यो में भी सदैव अग्रणी रहते है। संस्था ने उपस्थिति की अपील की है।
: दमोह (हटा) मर्यादित भोजन ही दिनचर्या को प्रभावित करती है-आर्यिका रत्न गुणमती जी
Thu, Nov 25, 2021
दमोह (हटा)। जैन साधु 46 गुणों को देख परख कर ही आहार ग्रहण करते है, पहले आहार बनाते समय महिलाएं मंगलगान करती थी जिससे रसोई में पवित्रता बनी रहे । आहार बनाते व कराते समय क्रोध का भाव नहीं आना चाहिए यह बात आर्यिकारत्न गुणमति माता जी ने श्री १००८ पारसनाथ त्रिमूर्ति मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में अपने मंगल प्रवचन में कही, उन्होने कहा कि भोजन सदैव सात्विक होना चाहिए । जब आप सात्विक भोजन करके अपनी दिनचर्या प्रारंभ करते है तो आपका दिन सदैव सदविचारों के साथ प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होता है, वही जब आप तामसिक भोजन करते अपने दिन का क्रोध व गंदे विचार दिमाग में आयेगें।
हटा में २१ नवंबर से २७ नवंबर तक श्री सिद्ध चक्र महा मंडल विधान का आयोजन आर्यिका रत्न श्री १०५ गुण मती माता जी ससंघ के सानिध्य में एंव प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी श्री अशोक भैया जी गुना , बाल ब्रह्मचारी आदित्य भैया जी हटा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है इस विधान में सौधरम इंद्र _सची बनने का सौ भाग्य हेम कुमार सिंघई श्री मति शीला सिंघई एव श्रीपाल मैना सुन्दरी बनने का सौ भाग्य नरेन्द्र सिंघई श्री मति पुष्पा सिंघई बाकल वालो को प्राप्त हुआ प्रतिदिन सुबह से ही मंदिर जी में अभिषेक शांतिधारा एव विधान के साथ ही भक्तो को आर्यिका रत्न श्री गुण मती माता जी के प्रवचनों का लाभ मिल रहा है।
: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तिरुचिरापल्ली में श्रीरंगम मंदिर में पूजा-अर्चना की
Tue, Nov 23, 2021
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक आज तिरुचिरापल्ली में श्रीरंगम (रंगनाथ स्वामी) मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को मंदिर के पदाधिकारियों द्वारा श्रीरंगम का चित्र भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विविध स्थापत्य कला का अलौकिक प्रमाण श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर भगवान विष्णु के 108 दिव्य देशम कहे जाने वाले क्षेत्रों में प्रथम माना जाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि आज श्री रंगनाथ स्वामी जी के दर्शन एवं उनकी पूजा-अर्चना का अवसर मिला।
मुख्यमंत्री चौहान आज प्रात: सपरिवार तमिलनाडु और महाराष्ट्र दौरे पर रवाना हुए। मुख्यमंत्री चौहान जियार मठ से मदुरै जाएंगे और मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान रात्रि विश्राम मदुरै में ही करेंगे।
मुख्यमंत्री 24 नवंबर को मदुरै से प्रस्थान कर श्रीवेलीपुत्तुर जाएँगे। वहाँ दर्शन-पूजन कर गोंदिया, महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री गोंदिया से भोपाल रवाना होंगे।