: गाडरवारा,27 कुंडीय श्री राम मानस यज्ञ प्रारंभ
Wed, Feb 9, 2022
गाडरवारा। चांवरपाठा विकासखण्ड समीपी ग्राम कोठिया में ब्रम्हदेव आश्रम बामनगुफ़ा पंचवटी धाम संत श्री 108 श्री जगदेव दास जी की सत्प्रेरणा से 27 कुंडीय 25 वां श्री राम मानस यज्ञ प्रारंभ हो गया है। यज्ञ के पहले दिन आश्रम से नर्मदा तट तक कलश यात्रा निकाली गई । यात्रा में शामिल होकर सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओ ने ढोल नगाड़ों के साथ माँ नर्मदा के विमान के साथ यात्रा में सहभागिता की । यज्ञ मे लगभग 51 जोड़े शामिल हो रहे है जिन्होंने नर्मदा जयंती पर नर्मदा नदी में स्नान व दीपदान कर अपना शुद्धिकरण किया। उल्लेखनीय है कि 8 फरवरी से 16 फरवरी तक जारी रहने वाले यज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 2 बजे तक हवन पूजन, शाम को आरती एवं दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवचन आदि कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। यज्ञ में भोपाल से साध्वी दीपिका रामायणी एवं सागर से साध्वी दीपेश्वरी रामायणी के प्रवचन होंगे । यज्ञ के अंतिम दिन 16 फरवरी को पूर्णाहुति कन्याभोज एवं भंडारे के साथ विधिवत समापन होगा। आयोजन समिति ने समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से यज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
: गाडरवारा,बसंत पंचमी स्कूल में मनाई गई
Mon, Feb 7, 2022
गाडरवारा- बसंत पंचमी पर्व पर शासकीय हाईस्कूल शाला निवारी में शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा बसंत पंचमी पर्व मनाया गया प्रातः 11:00 सभी शिक्षकों ने मिलकर मां सरस्वती की पूजन की एवं हवन किया गया । सभी बच्चों ने मिलकर मां सरस्वती की पूजन की पूजन पश्चात सभी बच्चों को प्रसाद वाटा गया इस मौके पर प्राचार्य एस के मिश्रा पूर्व शिक्षक व वीएसी संदीप स्थापक सरपंच एवं स्टाप के सभी साथी उपस्थित रहे ।
: बरमान में महामृत्युंजय जप रुद्री निर्माण अभिषेक
Sun, Feb 6, 2022
बरमान ।आज गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्मांड नर्मदा के पावन घाट पर स्थित शिवालय (रेस्ट हाउस के पास) में 2 से 8 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे रुद्री निर्माण एवं शिव महाअभिषेक धर्म अनुष्ठान के तृतीय दिवस बसंत पंचमी एवं शनिवार के शुभ अवसर पर अनुष्ठान हेतु शिव परिवार मूर्ति के साथ रुद्री निर्माण मातृ शक्तियों के द्वारा पूर्ण धार्मिक मनोभावों के साथ किया जा रहा है।
शिव मंदिर में महामृत्युंजय जप जन कल्याण हेतु रूदी निर्माण व शिवाभिषेक का अनुष्ठान शिव मंदिर के आचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण जी शास्त्री, सूरज जी शास्त्री डोडा वाले व वृंदावन से पधारे तुलसीराम अवस्थी , विनोद उपाध्याय, काशी से अशोक तिवारी निखिल कटारे मनोज पाठक आदि के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया जा रहा है l इस महामृत्युंजय जप अभिषेक मैं प्रतिदिन जर्नलिस्ट्स एशोशियनऑफ मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ,पत्रकार गीत गोविंद पटेल ,राम कुमार विश्वकर्मा राकेश तिवारी ,अभय हिंदुस्थानी , राजेंद्र पटेल , दुर्गेश मेहरा टेक सिंह पटेल ,उषा पटेल ठाकुर राजीव सिंह, जया-राजेश शर्मा जी आदि की उपस्थिति रहती है l यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलता है। इस मौके पर समस्त धर्म प्रेमी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिव महा अभिषेक मैं शामिल होकर धर्म पुण्य लाभ अर्जित किया।
समस्त धर्म प्रेमियों से आग्रह है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित हो l