Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर

12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी तथा 550 देशी शराब कार सहित जप्त,

कोड़िया रोड स्थित माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से माँ का भंडारा प्रसादी प्रारंभ होगा

: करेली,महामृत्युंजय जप रुद्री निर्माण शिवअभिषेक पूर्णाहुति भण्डारा बरमान में सम्पन्न

Aditi News Team

Thu, Feb 10, 2022

करेली। माँ नर्मदा जंयती के पावन पर्व पर सतधारा के सूरज कुंड के पास एक बिशाल भंडारे का आयोजन कर दीपदान बैद्धिक मंत्रोच्चरण के बीच किया गया l भंडारे के कार्यक्रम के दौरान भजन करते समय माँ नर्मदा नदी ने एक महिला के शरीर मे आकर भक्तों की समस्याओं को सुनकर उनको हल करने की बात कही l ज्ञातव्य होवे की गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर बरमान नर्मदा के पावन घाट पर स्थित शिवालय (रेस्ट हाउस के पास) में 2 से 8 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे रुद्री निर्माण एवं शिव महाअभिषेक अनुष्ठान हेतु शिव परिवार मूर्ति के साथ प्रतिदिन रुद्री निर्माण मातृ शक्तियों के द्वारा पूर्ण धार्मिक मनोभावों के साथ किया गया।
शिव मंदिर में महामृत्युंजय जप जन कल्याण हेतु रूदी निर्माण व शिवाभिषेक का अनुष्ठान शिव मंदिर के आचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण जी शास्त्री, सूरज जी शास्त्री डोडा वाले व वृंदावन से पधारे तुलसीराम अवस्थी , विनोद उपाध्याय, काशी से अशोक तिवारी निखिल कटारे मनोज पाठक आदि के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। सोमवार को पूर्णाहुति के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू ठाकुर, अखिल विश्व हिंदू एकता मंच संभाग जबलपुर के संभाग अध्यक्ष हर्ष बनवारी, सुआतला चौकी प्रभारी ज्योति दिखित, दीपचंद जाटव, अंकित नेमा सहित बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही एवं सतधारा में नर्मदा के पावन तट पर नर्मदा जयन्ती पर विशाल भंडारा किया गया। महामृत्युंजय जप अभिषेक अनुष्ठान मैं प्रतिदिन भागीरथ तिवारी, गीत गोविंद पटेल, राम कुमार विश्वकर्मा राकेश तिवारी, अभय हिंदुस्थानी, राजेंद्र पटेल, दुर्गेश मेहरा, मनोज पाठक, टेक सिंह पटेल ,उषा पटेल ठाकुर राजीव सिंह गंगाराम बनवारी, आदि की उपस्थिति रहती रही l यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलता रहा । इस मौके पर धर्म प्रेमी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिव महा अभिषेक मैं शामिल होकर धर्म पुण्य लाभ अर्जित किया। सोमवार को पूर्ण आहुति के साथ उक्त अनुष्ठान संपन्न हुआ। एवं मंगलवार को रथ सप्तमी (माँ नर्मदा जयन्ती) पर्व पर सतधारा सूर्यकुण्ड में भंडारा प्रसादी वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।

Tags :

जरूरी खबरें