Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: गाडरवारा,राम कथा देती है मानवता का संदेश,दीपिका

Aditi News Team

Sun, Feb 13, 2022

गाडरवारा। चांवरपाठा ब्लॉक अंतर्गत पुण्य सलिला माँ नर्मदा के पावन तट के किनारे ग्राम कोठिया में जारी 25 वे 27 कुंडीय श्री राम महायज्ञ के आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु पहुँच रहे है। सुबह यज्ञ स्थल पर परिक्रमा करने के बाद पूजन हवन उपरांत प्रवचन भी श्रद्धालु सुनते हैं। प्रवचन कार्यक्रम अंतर्गत श्री राम कथा के चौथे दिन कथा वाचिका सुश्री दीपिका देवी जी ने कहा कि स्वार्थ से परे रहकर परमार्थ के मार्ग पर चलने वाले ही इस युग के महामानव व संत हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ ने दो गंगा बहाई। एक गंगा जो भगवान भोलेनाथ की जटा से निकली जिससे भारत भूमि पवित्र होती है। जबकि दूसरी रामकथा रूपी गंगा जो सम्पूर्ण विश्व को मानवता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि मौत संसार का नितांत सत्य है। कोई आ रहा है कोई जा रहा है, इसी का नाम है दुनिया। उन्होंने समय का महत्व बताते हुए कहा कि जिन्हें भवसागर पार होना है वे शतायु होने की बाट नहीं जोहते उन्हें जल्द आत्मज्ञान हो जाता है। उन्होंने संगति का प्रभाव बताते हुए कहा कि अच्छी संगति से सुसंस्कार मिलते है एवं बुरी संगति से कुसंस्कार मिलते है।बुरी संगति से व्यक्तियों में अवगुण आ जाते है जो जीवन का विनाश कर देते है। विदित हो की श्रीराम महायज्ञ में प्रतिदिन 50 से अधिक जोड़े पूजन हवन करते है। यज्ञ होने से कोठिया का माहौल धर्ममय हो गया है।

Tags :

जरूरी खबरें