: गाडरवारा,शनि प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र
Thu, Jan 7, 2021
गाडरवारा। आदिवासी वनांचल गोटीटोरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टूइयापानी मल्फ़ी सीतारेवा तट के पास श्री शुद्धाश्रम सिद्धपीठ शनिधाम में स्थापित भगवान शनिदेव की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिये आस्था का केंद्र बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां हर शनिवार बड़ी संख्या में शनि भक्त दूर दूर से दर्शन एवं पूजन के लिए आते है। हर शनिवार को यहाँ लोग भंडारे भी करवाते है।भक्तों की बडी संख्या में आवाजाही के मद्देनजर यहां सीतारेवा नदी के पास प्रसाद , नाश्ते की दुकाने भी सज गई है। बताया जाता है की यहां नववर्ष के पहले दिन बहुत भीड़ थी बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आये थे। यहां से पर्यटन स्थल छोटा जबलपुर भी नजदीक है इस कारण से यह सम्पूर्ण क्षेत्र अब धीरे धीरे लोकप्रिय होता जा रहा है। आश्रम से जूड़े पुरुषोत्तम वर्मा ने बताया की यहां शनिबार को लोग भजन गाकर , तेल व प्रसाद चढ़ाकर भगवान शनिदेव की आराधना करते है। शनिदेव की प्रतिमा खेत मे बखरनी करने पर निकली है जो की काफी प्राचीन देखने पर लगती है। समाजसेवी कार्यकर्ता विक्की गुप्ता ने बताया की यहां अनेक वर्षों पूर्व कोयले की खदान होने की जानकारी थी । शनि भगवान की प्रतिमा को देखकर ऐसा प्रतीत होता है की पहले यहां प्राचीन शनि मंदिर रहा होगा। उल्लेखनीय है की सुचारू व्यवस्थाये बनाने में रवि भाई, नन्दू भैया, शिवचरण वर्मा,पूर्व सरपंच सुक्कु ठाकुर,गुड्डा बाबाजी, शुभम वर्मा,तुलसीराम, आशाराम आदि ग्रामवासियों का सहयोग निरंतर मिलता रहता है।
: गाडरवारा,सांईखेड़ा में संघ समन्वय बेठक सम्पन्न
Tue, Jan 5, 2021
गाडरवारा (सांईखेड़ा) "राम जन- जन के मन में रमने वाले जननायक हैं राम के बिना इस भरत भूमि की कल्पना अधूरी है। पूर्वजों के वर्षों के संघर्ष के बाद यह सौभाग्य का क्षण आज आया है कि हम सब श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य व दिव्य मंदिर निर्माण के साक्षी बन रहे हैं जन जन को इस पुनीत संपर्क महा अभियान से जुड़ना है यह लक्ष्य आज हमारे सामने हैं"
उक्त विचार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि संग्रह कार्यक्रम की पूर्व तैयारी हेतु आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बैठक की प्रस्तावना रखते हुए मुख्यवक्ता श्री बसंत जोशी ने व्यक्त किए ।
साईंखेड़ा साली चौका एवं उनके ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए सभी संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं ने तीन सत्रों में बैठक कर 75 गांवों के प्रत्येक परिवार व सदस्यों को जोड़ने हेतु योजना पर विस्तृत विचार विमर्श किया ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से समय दान देने की अपील की गई सभी गांव में सम्मेलन आयोजित कर समर्पण निधि संग्रह करने हेतु 15 जनवरी से 27 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया इस बीच प्रभात फेरी, भारत माता पूजन, संकीर्तन पाठ आदि के भी आयोजन प्रत्येक ग्राम स्तर पर आयोजित कर ग्रामस: ऐसा मोहल्लाश: प्रत्येक घर में संपर्क करने का निर्णय लिया गया ।
इस अवसर पर खंड संघचालक श्री सुनील राय ने इक्कीय सदस्यीय अभियान समिति की घोषणा की जिसमें सरवेश शर्मा अभियान के पालक, मुकेश राजपूत अभियान प्रमुख, मनोज राय सह प्रमुख, मूलचंद यादव निधि प्रमुख, नीलेश तोमर सह प्रमुख, प्रमुख राकेश खमरिया कार्यालय प्रमुख रोहित अवस्थी सह प्रमुख आदि नामों की घोषणा की गई ।
: केरल: सबरीमाला मंदिर इलाके में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते दिशा निर्देश संशोधित
Tue, Dec 15, 2020
केरल के स्वास्थ्य विभाग ने सबरीमाला मंदिर के इलाके में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस संबंध में दिशा-निर्देशों को संशोधित किया है। इसके अनुसार सबरीमाला, जहां भगवान अय्यप्पा का मंदिर स्थित है वहां, श्रद्धालुओं के अलावा तैनात सभी अधिकारियों को आरटी-पीसीआर जांच करवानी चाहिए। बता दें कि केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर को सालाना मंजल मकरविलक्कू तीर्थाटन हेतु श्रद्धालुओं के लिए पिछले महीने खोला गया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंदिर खुलने के बाद से यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 299 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 51 श्रद्धालु, 245 कर्मचारी और तीन अन्य शामिल हैं।