: जबलपुर प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने की मां नर्मदा आरती
Thu, Nov 26, 2020
प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री एवं जबलपुर संभाग के प्रभारी मंत्री कमल पटेल आज शाम ग्वारीघाट पहुंचकर मां नर्मदा की आरती में शामिल हुए। तदुपरांत मंत्री श्री पटेल ने श्री राम जानकी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना किया। इस दौरान केण्ट विधायक अशोक रोहाणी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।
: नरसिंहपुर कलेक्टर एवं एसपी ने किया गौपूजन
Mon, Nov 23, 2020
नरसिंहपुर,
कलेक्टर वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ केके भार्गव ने करेली विकासखंड के ग्राम गिधवानी में बनाई गई गौशाला में सोमवार को गौपूजन किया। मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के तहत बनाई गई इस गौशाला में 100 से अधिक गौवंशों को रखा गया है। इस गौशाला का संचालन प्रतिभा स्वसहायता समूह द्वारा बेहतर तरीके से किया जा रहा है। अधिकारीद्वय द्वारा इसकी प्रशंसा की गई।
ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त गौशाला के निर्माण से अब गौवंश द्वारा फसलों को नुकसान नहीं होता है। बेसहारा मवेशियों को आश्रय मिल गया है। सरपंच श्री भागचंद्र वंशकार द्वारा बताया गया कि गौवंश के लिए ढाई एकड़ में चारागाह विकसित किया जा रहा है, जिसमें बरसीम लगाई जायेगी, जो इनके लिए चारे के रूप में उपयोग होगी। गौशाला बनने से ग्रामवासियों द्वारा मवेशियों के लिए पृथक से चारा प्रदान करने की व्यवस्था के लिए सहर्ष हामी भरी गई है।
अधिकारीद्वय द्वारा बताया गया कि कुपोषण को दूर करने गाय के दूध का भरपूर उपयोग हो सकता है। गाय का गोबर कृषि के लिए संजीवनी है, इसका उपयोग खाद बनाने में कर रासायनिक खाद के उपयोग को कम किया जा सकता है। गोबर से बड़े स्तर पर गौ- कोष्ठ का निर्माण और उपयोग कर लकड़ी के प्रयोग को कम किया जा सकता है। जंगलों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चारागाह के लिए फेसिंग की भी व्यवस्था शीघ्र की जाये। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा भुगवारा में गौशाला निर्माण किये जाने की मांग की गई, जिस पर कलेक्टर वेद प्रकाश ने राजस्व अधिकारियों को शासकीय भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश मौके पर दिये। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ प्रबल अरजरिया, सचिव, पटवारी सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।
: गोपाष्टमी के दिन गौ माता की पूजन आरती कर गुड़ लड्डू का खिलाया प्रसाद
Sun, Nov 22, 2020
गाडरवारा/श्री देव राम जानकी खिरका मंदिर की बगदरा स्थित गौशाला में आज गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ माता का पूजन कर आरती उतारी गई इस अवसर पर गुड़ के लड्डू का प्रसाद गौ माताओं को खिलाया गया । ज्ञात हो कि आज का दिन सत्य सनातन संस्कृति में बड़ा पवित्र दिन माना जाता है आज के ही दिन से भगवान श्री कृष्ण ने गौ माताओं की उदर पूर्ति उनको चराने हेतु वन ले जाने का कार्य शुरू किया था और उनके साथ पहली बार वनगमन किया था । इस अवसर पर बसंत जोशी, सुनील चौधरी बम भोले, प्रवेश राय, प्रशांत पाठक, संजय चौरसिया, मोहित गुप्ता, मुनि बाजपेई, हल्कू ठाकुर सहित गौशाला के लोग उपस्थित रहे।