: गाडरवारा में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Fri, Apr 11, 2025
गाडरवारा में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
गाडरवारा में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के युवा दल द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन दिनांक 12 अप्रैल दिन शनिवार को किया जा रहा है। यह भव्य शोभायात्रा सायंकाल 4 बजे नगर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर खप्पड़ वाले दादा दरबार से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुरानी गल्ला मंडी हनुमान मंदिर में समापन होगी।शोभायात्रा में विश्व विख्यात तांत्रिक अघोरी योगी चंचलनाथ जी का आगमन होने जा रहा है।इस वर्ष महाकुंभ के दिव्य दर्शन, त्रिवेणी संगम जल का वितरण ,कुबेर पोटली का वितरण, असंख्य सिद्ध रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा।शोभायात्रा में बिभिन्न प्रकार की झांकियां, शिवगर्जना ढ़ोल, मातृशक्ति अखाड़ा, माँ गंगा की अदभुत झाँकी, आदि शोभायात्रा में देखने मिलेंगे। युवा दल ने समस्त धर्म प्रेमी जनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करे।
: जामसावली मंदिर में श्री विश्वकर्मा बढई समाज छिंदवाड़ा ने किया गदा समर्पण
Fri, Apr 11, 2025
जामसावली मंदिर में श्री विश्वकर्मा बढई समाज छिंदवाड़ा ने किया गदा समर्पण
श्री विश्वकर्मा बढई समाज संगठन छिंदवाड़ा द्वारा स्थानीय श्री दादाजी धूनी वाले मंदिर खजरी रोड छिंदवाड़ा में 11 अप्रैल 2025 प्रातः 9:00 बजे गदा पूजन कर जाम सांवली वाले हनुमान मंदिर के लिए गदा समर्पण यात्रा प्रारंभ की किया, जिसमें श्री विश्वकर्मा बढई समाज संगठन के जिला अध्यक्ष आदरणीय लेखराम जी विश्वकर्मा के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारीगण एवं प्रमुख रूप से युवा संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने इस गदा यात्रा में शामिल होकर संपूर्ण जिले एवं समाज की खुशहाली व समृद्धि की कामना की । इस यात्रा में विशेष रूप से श्री दादाजी धूनी वाले मंदिर समिति खजरी रोड छिंदवाड़ा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
: कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा
Thu, Apr 10, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन
कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा
सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के चौबीसवें तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, जन जन के आराध्य, अहिंसा धर्म के प्रणेता, विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई जो कुंडलपुर कार्यालय से पूज्य बड़े बाबा मंदिर पहुंची। भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, महावीर पूजन, विधान हुआ। श्रीजी का पालना झुलाया गया। दोपहर में शिखर मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए विद्याभवन पहुंची जहां अभिषेक शांतिधारा पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य संजय अशोक देवेंद्र बिजनौर ,अक्षय तन्मय सांगली ,आशीष विकास शाहपुरा भिटोनी ,संजय आयुष जबलपुर ,महेंद्र पंकज टोंक ,विजय अमित मुंगावली ,राजकुमार मनोज टीकमगढ़, शंभू दयाल महेश टोंक, विनोद कुमार झांसी, कुंदनलाल छोटेलाल भोपाल आदि को प्राप्त हुआ।सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।