Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: अब एक दिन में जारी होगा भूमि का नो-डयूज प्रमाण पत्र : गोविंद सिंह राजपूत

Aditi News Team

Sun, Nov 27, 2022
लोक सेवा गारंटी योजना में राजस्व विभाग की एक और सेवा हुई शामिल अभिनव प्रयोगों और नवाचारों के जरिये राजस्व के पुराने कई नियमों में बदलाव कर आम जनमानस को बड़ी राहत पहुंचाने में जुटे प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन तथा जिले के प्राभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने प्रदेश के किसानों के हित में एक और महत्ववपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार किसानों की भूमि पर लगने वाले भू-राजस्व एवं अन्य उपकर, बैंक बंधक एवं जमानत संबंधी जो भी जानकारी खसरे/खतोनी में दर्ज होगी, उसके आधार पर आम जनता के सुविधा के लिये अब नो-डयूज प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी करने की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इस बदलाव की जानकारी देते हुए प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया की पहले भूमि के नो-डयूज प्रमाण पत्र के लिये किसानों को तहसील कार्यालय में जाकर आवेदन करना पड़ता था एवं नो-डयूज प्रमाण पत्र के लिए तहसील के चक्कर लगाना पड़ता था। इससे किसानों के समय और धन की बर्वादी होती थी। श्री राजपूत ने बताया कि नो-डयूज प्रमाण पत्र जारी करने के सिस्टम में बदलाव कर इस सेवा को लोक सेवा गारंटी योजना में शामिल करने से किसानों एवं आम जनता को एक दिवस में भूमि का नो-डयूज प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा अनिवार्य रूप से जारी करना होगा। यदि तहसीलदार द्वारा नियत अवधि एक कार्य दिवस में भूमि का नो-डयूज प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता है तो इसकी प्रथम अपील अनुविभागीय अधिकारी एवं द्वितीय अपील संबंधित जिला कलेक्टर को करनी होगी। इसके बाद उन्हें नो-ड्यूज प्रमाण प्राप्त हो सकेगा। पहले भी हो चुके हैं कई बदलाव किसानों को लगने वाले नो-ड्यूज प्रमाण पत्र को लोक सेवा गारंटी में शामिल करने से पहले भी राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश के किसानों और आम जनता की सुविधा के लिए ऐसे कई नियमों में बदलाव कर सुविधाजनक बनाया है जिनमें इन 70 सालों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऑनलाइन खसरा- खतौनी, भू-अधिकार पुस्तिका, ऑनलाइन नामान्तरण तथा सायबर तहसील की स्थापना जैसे कई महत्वपूर्ण नवाचार है जो प्रक्रिया को सरल बनाते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें