Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: आगामी त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना स्तर आयोजित की गयी शांति समिति की बैठक,

Aditi News Team

Wed, Jun 28, 2023
आगामी त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना स्तर आयोजित की गयी शांति समिति की बैठक, दोनों समुदाय के लोगों से त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की गई। आगामी बकरीद त्योंहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थाना स्तर पर आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधि, शांति समिति सदस्य समेत दोनों समुदाय के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान लोगों से बकरीद पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक में बताया गया कि पर्व के दौरान किसी भी सूरत में सामाजिक माहौल खराब न हो इसके लिए असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी । सोशल मीडिया पर किसी तरह की आपतिजनक पोस्ट किया गया, तो पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा अपील की गयी है कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देवे अगर किसी प्रकार की सूचना मिलती है, तो अविलम्ब प्रशासन को इसकी जानकारी दें। बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था रहेगा।

Tags :

जरूरी खबरें