Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: ईवीएम कमीशनिंग दल का प्रशिक्षण आयोजित

Aditi News Team

Wed, Jun 29, 2022
गाडरवारा ईवीएम कमीशनिंग दल का प्रशिक्षण आयोजित गाडरवारा। गत दिवस नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नपा गाडरवारा में पार्षद पदो के निर्वाचन हेतु स्थानीय बीटीआई स्कूल में ईवीएम कमीशनिंग के कार्य हेतु गठित दलों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कहा कि मतदान के दिन ईवीएम में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न आये इस बात को ध्यान मे रखकर ही ईवीएम कमीशनिंग का कार्य सावधानी से करें। प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को बाकायदा नोट करें जिससे कि कमीशनिंग में परेशानी न आये। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एन पी साहू एवं राजेश गुप्ता ने ईवीएम से जुड़ी जानकारियां देते हुए ईवीएम कमीशनिंग से जुड़ी प्रक्रिया से अवगत कराया । प्रशिक्षण में सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश मरावी सहित ईवीएम कमीशनिंग दल के सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें