Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन

Aditi News Team

Mon, Oct 10, 2022
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुलायम सिंह लंबे समय से बीमार थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यूं तो मुलायम की तबीयत पिछले दो साल से ज्यादा खराब थी, लेकिन नौ जुलाई को उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद वह ज्यादा टूट गए थे। पत्नी की मौत के चार महीने के अंदर ही मुलायम सिंह ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी साल नौ जुलाई को मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव की पत्नी का भी निधन हुआ था। उनके निधन के एक महीने बाद ही मुलायम सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। 22 अगस्त को उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। तब से उनका इलाज यहां चल रहा था। दो अक्तूबर को हालात ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लगातार उनकी हालत खराब हो रही थी। रक्तचाप सामान्य नहीं हो रहा था। आठ दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद मुलायम सिंह यादव ने सोमवार यानी 10 अक्तूबर को सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बदायूं से गहरा नाता रहा है। जब संभल की गुन्नौर विधानसभा सीट बदायूं जिले में थी, तब उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था इसके अलावा सहसवान से भी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े। सपा सरकार के दौरान 20 दिसंबर 2013 को वह राजकीय मेडिकल कॉलेज में आए थे और मुख्य अतिथि के तौर पर शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया व उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।  मेदांता अस्पताल से उनके पुत्र अखिलेश यादव मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर निकल गए हैं जिनका सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

Tags :

जरूरी खबरें