Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: उल्लास और उमंग के दीपोत्सव में शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों की कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों के लिए अनूठी पहल

Aditi News Team

Sun, Oct 23, 2022
उल्लास और उमंग के दीपोत्सव में शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों की कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों के लिए अनूठी पहल *अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए दीपावली का पर्व कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाया* *मंत्री द्वय श्री सिलावट तथा सुश्री ठाकुर, सांसद श्री लालवानी, महापौर श्री भार्गव, विधायकों तथा कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बच्चों को मिठाइयां, फटाके तथा अन्य उपहार वितरित किए* ----- *बच्चों तथा परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हाथों-हाथ निराकरण के दिए निर्देश।   ------------ इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आज मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों ने मिलकर मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर उत्साह और उमंग के त्योहार दीपावली को कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाया। उन्हें कोरोना से खोए हुए माता-पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गण श्री रमेश मेंदोला तथा श्री महेंद्र हार्डिया, कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में एकत्र हुए बच्चों को दीपावली के उपहार वितरित किए। ऐसे बच्चे जो कार्यक्रम में नहीं आ पाए उन्हें घर जाकर उपहार दिए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा, अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोरोना से अनाथ हुए बच्चे तथा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के बाल हितग्राही तथा उनके परिजन मौजूद थे। इन बच्चों से सभी अतिथियों ने आत्मीयता से रूबरू चर्चा की उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिथियों ने बच्चों को स्कूली बैग, मिठाइयां, फटाके, नमकीन तथा अन्य सामग्रियां वितरित की। बच्चे और उनके साथ आए परिजन अभिभूत थे। बच्चों को अपने माता-पिता की कमी महसूस नहीं हुई। अतिथियों ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि हर सुख-दुख में हम उनके साथ हैं। उन्हें किसी भी तरह की कमी महसूस नहीं होने देंगे। उनकी सभी समस्याओं का हमेशा त्वरित और सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें