Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: ‘‘एक दिन एक रोड’’ के तहत कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 25 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए नष्ट।

Aditi News Team

Fri, Aug 11, 2023
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘एक दिन एक रोड’’ के तहत कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 25 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए नष्ट। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से अभिनव पहल करते हुये जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं वाहन चालकों के विरुद्ध को समझाईस देना एवं समझाईस के उपरान्त सुधार न आने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। साथ ही नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों को समझाइस देने के उपरान्त भी जिन वाहन चालकों में सुधार नही हुआ उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। साथ ही विगत दिनों में जिले में कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर दो पहिया वाहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 25 बाइक्स (बुलेट) एवं कान फाडु सायलेंसर लगाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों से साइलेन्सर निकाले जाकर जप्त किए गए थे। कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 25 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए नष्ट :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘एक दिन एक रोड’’ के तहत जिला अंतर्गत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर (दो पहिया वाहन) के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 25 बाइक्स (बुलेट) एवं कान फाडु सायलेंसर लगाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों से साइलेन्सर निकाले जाकर जप्त किए गए थे जिन्हे आज दिनांक 11.08.2023 को सुभाष पार्क चौराहे पर बुल्डोजर के माध्यम से नष्ट कर आमजनों को संदेश दिया गया कि अपने वाहनों में तेज आबाज वाले सायलेंसरों का उपयोग न किया जावे इससे बीमार, स्कूली छात्र/छात्राओं एवं आमजनों को असुविधा का समना करता पडता है एवं दुर्घटना होने की सभावना बनी रहती है। उक्त कार्यवाही में यातायात सूबेदार पुष्पराज यादव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह जाट, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह,आरक्षक सत्येंद्र राजपूत, शुभम गर्ग, राजेश सतपुते एवं पुष्पराज सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Tags :

जरूरी खबरें