Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने की आयुष्मान पीवीसी कार्ड वितरण की समीक्षा

Aditi News Team

Sun, Jul 23, 2023
  कलेक्टर श्री दुबे ने की आयुष्मान पीवीसी कार्ड वितरण की समीक्षा KamarRana  रायसेन, 19 जुलाई 2023 कलेक्ट्रेट सभाककक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में आयुष्मान पीवीसी कार्ड की ई-केवायसी तथा कार्ड वितरण की जनपद और निकायवार समीक्षा की गई। उन्होंने सभी जनपद सीईओ, सीएमओ तथा बीएमओ से ई-केवायसी और आयुष्मान कार्ड वितरण की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के साथ आयुष्मान पीवीसी कार्ड की ई-केवायसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आगामी 22 जुलाई तक ई-केवायसी का कार्य पूर्ण कराते हुए शेष बचे आयुष्मान पीवीसी कार्ड हितग्राहियों को वितरित किया जाना सुनिश्चित कराएं। साथ ही प्रतिदिन की कार्यप्रगति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अनुभाग स्तर और जिला स्तर पर इस कार्य की मॉनीटरिंग करने के लिए भी कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने भी जनपद सीईओ, सीएमओ तथा बीएमओ को आयुष्मान पीवीसी कार्ड की ई-केवायसी तथा कार्य वितरण के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जनपद सीईओ, सीएमओ तथा बीएमओ बैठक में शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें