Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: किसान सभा बसूरिया इकाई ने सचिव को सौपा ज्ञापन,निराकरण न होने पर होगा जनांदोलन

Aditi News Team

Mon, Oct 10, 2022
किसान सभा बसूरिया इकाई ने सचिव को सौपा ज्ञापन।निराकरण न होने पर होगा जनांदोलन (बसूरिया) मध्यप्रदेश किसान सभा इकाई बसूरिया तहसील गाडरवारा द्वारा सचिव ग्राम पंचायत बसूरिया के नाम ग्रामपंचायत कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है दबंगो द्वारा अतिक्रमण किया गया है तत्काल हटाया जाए। हाईस्कूल बसूरिया से लगे नाले पर बनी अबैध दुकानों को हटाकर नाले की सफाई की जावे जिससे स्कूली छात्र छात्राओं को बदबू मारती गन्दगी एवं मच्छरों से निजात मिले। हाईस्कूल ग्राउंड का पुराव किया जाए निससे उसमें पानी न रुके नाले द्वारा बाहर निकाला जाए। मजदूरों के बंद पड़े जाबकार्ड चालू किये जावें। बसूरिया ग्राम में हर रास्ते पर पानी बहता रहता है पँचायत व्यवस्था कर नाली निर्माण कराये। एस डी एम महोदया द्वारा हाईस्कूल की गंदगी नाले पर अबैध दुकानों को हटाने का सचिव सरपंच को कहा था पन्द्रह दिन से अधिक समय हो गया है। ग्राम पंचायत तत्काल उपरोक्त समस्याओं का निदान करे अन्यथा किसान सभा इकाई बसूरिया धरना प्रदर्शन आंदोलन करने मजबूर होगी जिसकी जबाबदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने बालों में बसूरिया इकाई अध्यक्ष बिश्राम वर्मा,हेमराज वर्मा दीना वर्मा,परसोत्तम वर्मा, कमलेश,ओमकार मंजू, आजाद,रामकुमार, किसान सभा तहसील उपाध्यक्ष लीलाधर वर्मा के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें