Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

गाडरवारा में राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन विद्यार्थियों ने किया बेहतर खेल का प्रदर्शन

छात्राओं ने प्रिंसिपल पर अभद्रता,टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के लगाए आरोप,

5 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

: कुंडलपुर में सिद्धचक्र महामंडल विधान में सिद्धों की आराधना ,कुंडलपुर में भगवान पुष्पदंत जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 24 नवंबर को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Wed, Nov 23, 2022
कुंडलपुर में सिद्धचक्र महामंडल विधान में सिद्धों की आराधना कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में विश्व वंदनीय पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 20 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक स्थानीय विद्या भवन में आयोजित इस विधान के पुण्यार्जक श्रीमती शशि पवन जैन कक्का कटंगी वाले शहडोल निवासी हैं ।विधानाचार्य पंडित शैलेंद्र जी कटनी, संगीतकार दीपू जैन सलिमनाबाद की स्वर लहरियों के बीच सिद्धों की आराधना की जा रही है ।निर्देशन कुंडलपुर क्षेत्र में बिराजित समस्त ब्रह्मचारी भाई एवं ब्रह्मचारिणी बहनों तथा समस्त त्यागी वृन्द का है। दोपहर 12:00 बजे से अभिषेक, शांतिधारा ,नित्यमय पूजन एवं विधान। सायंकाल 6:00 से संगीतमय भक्तांमर पाठ एवं मंगल आरती व शास्त्र सभा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु भक्तगण बड़ी संख्या में विधान में सहभागिता निभा रहे हैं। https://youtu.be/apfkJUi-EeQ कुंडलपुर में भगवान पुष्पदंत जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 24 नवंबर को मनाया जाएगा कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के नवमे तीर्थंकर भगवान श्री पुष्पदंत जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन, विधान होगा ।श्री जी का पालना झुलाया जाएगा ।दोपहर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन ।सायंकाल भक्तांमर महा अर्चना पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।

Tags :

जरूरी खबरें