Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

: कृषक 31 दिसम्बर तक फसल बीमा करवा सकते हैं

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
उज्जैन 06 दिसम्बर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2022-23 हेतु योजना के क्रियान्वयन के लिये शासन द्वारा जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी का चयन किया गया है। फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर है। उप संचालक कृषि श्री आरपीएस नायक ने किसानों से अनुरोध किया है कि जिस बैंक से उनका किसान क्रेडिट कार्ड बना है, वहां जाकर फसल बुवाई प्रमाण-पत्र एवं पटवारी हलके की जानकारी सम्बन्धित बैंक में जाकर अद्यतन करायें। अऋणी व डिफाल्टर कृषकों से आग्रह है कि अन्तिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र ही अपने पास की बैंक शाखा में फार्म जमा करायें, ताकि उनकी फसलों का बीमा योजना के तहत हो सके। कृषकगण फसल बीमा कराने हेतु बीमा प्रस्ताव पत्र, भू-अधिकार पुस्तिका की फोटोकापी, बोवनी का प्रमाण पत्र सम्बन्धित (पटवारी अथवा पंचायत सचिव) से प्राप्त करें, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड इत्यादि (आधार कार्ड अनिवार्य) में से कोई एक एवं बैंक पासबुक की फोटोकापी लेकर बैंक जायें। कृषकों से अनुरोध है कि अपनी फसलों का फसल बीमा आवश्यक रूप से करायें, ताकि किसी प्रकार की फसल नुकसानी होने पर उसकी भरपाई हो सके।  

Tags :

जरूरी खबरें