Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: कृषि मंत्री श्री पटेल ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी किसान 31 जुलाई तक कराये फसलों का बीमा

Aditi News Team

Wed, Jul 5, 2023
कृषि मंत्री श्री पटेल ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी किसान 31 जुलाई तक कराये फसलों का बीमा

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने किसानों से 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा कराने का आहवान किया है। उन्होने आज भोपाल से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि रथ सभी 53 जिलों में गाँव-गाँव जाकर फसल बीमा योजना की जानकारी देकर किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को आपदा में राहत प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना से लाभान्वित करने के लिये उनकी फसलों का बीमा कराया जाता है। किसानों से रबी की फसलों का डेढ़ प्रतिशत और खरीफ फसलों का दो प्रतिशत प्रीमियम राशि ली जाती है। फसलों के बीमे के लिये शेष प्रीमियम राशि का भुगतान बीमा कम्पनियों को सरकार के द्वारा किया जाता है।

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि किसानों से वर्ष 2016 से अब तक मात्र 5 हजार 130 करोड़ रूपये की राशि प्रीमियम के रूप में ली गई है। शेष प्रीमियम राशि केन्द्र और राज्य सरकार ने मिल कर जमा की है। अब तक एक करोड़ 74 लाख किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 27 हजार 626 करोड़ 66 लाख रूपये की दावा राशि का भुगतान किया है। मंत्री श्री पटेल ने किसानों से आहवान किया कि गाँव-गाँव आने वाले प्रचार रथों से फसल बीमा योजना की समुचित जानकारी प्राप्त कर 31 जुलाई से पूर्व अपनी फसलों का बीमा करायें और योजना का लाभ उठायें।

Tags :

जरूरी खबरें