Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: खुरसीपार में शिक्षक राजेश गुप्ता को दी सेवानिवृति पर विदाई

Aditi News Team

Wed, Jul 5, 2023
खुरसीपार में शिक्षक राजेश गुप्ता को दी सेवानिवृति पर विदाई गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम खुरसीपार के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक राजेश गुप्ता को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर ग्रामवासियों एवं शिक्षको ने शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपँच मनोज दुबे ने कहा की शिक्षक समाज मे विद्यार्थियों के भविष्य को बनाने का कार्य करते है। उनकी सेवानिवृति पर विदाई शासकीय सेवा की एक प्रक्रिया है। सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयां ने कहा कि इस विद्यालय में मैने सेवाएं दी है। श्री गुप्ता जी का सहयोग हमेशा मुझे मिला। विदाई कार्यक्रम में शिक्षक राजेश गुप्ता ने कहा कि मुझे मेरे कार्यकाल में जिनका भी सहयोग मिला उनके लिए आभारी हूँ। कार्यक्रम को प्राचार्य पुरुषोत्तम पाली,अनिल मेहरा एवं डॉ मंजुला शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विनोद नीखरा , रजनीश गुप्ता, शकुंतला मांझी, एच आर कुशवाहा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें