Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

घर में कार घुसकर जानलेवा हमला,पीड़िता ने डीजीपी-आईजी से लगाई न्याय की गुहार

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

: गांधीग्राम (बुढ़ागर) के समीपी ग्रामो में तहसीलदार द्वारा कार्यवाही कर हटाए गए अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण

Aditi News Team

Sun, Jul 23, 2023
रिपोर्टर ओम समर्द गांधीग्राम गांधीग्राम (बुढ़ागर) में तहसीलदार द्वारा कार्यवाही कर हटाए गए अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण गांधीग्राम (बुढ़ागर) के समीपी ग्राम पंचायत हृदय नगर के पोषक ग्राम धमधा के बरनू तिराहे में खरपतवार की तरह उग रहे अवैध अतिक्रमणों को तहसीलदार सिहोरा सुश्री पूजा भौरहरी द्वारा कार्यवाही कर वरनू तिराहे की बेशकीमती शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटाकर प्लॉटनुमा शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया हालांकि कारवाही सिर्फ नीव भरकर कॉलम बीम बनाकर किए गए कब्जों पर ही की गई है पक्के निर्माणों एवं अवैध मकानों को वर्षा बाद हटाया जाएगा।विदित हो कि बरनू तिराहे पर भू माफियाओं द्वारा शासन की करोड़ों की बेशकीमती भूमि पर प्लाट बनाकर अतिक्रमण करने वाले भूमाफिया नरेंद्र राय पिता किशोरी राय एवं अन्य भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही थी जिसके चलते आज की कार्यवाही में उपस्थित रहे तहसीलदार सिहोरा पूजा भौरहरी हल्का पटवारी नीरज कुररिया कोटवार रोशन दहिया रोहित तिवारी पुलिस विभाग से दूधनाथ चौधरी एवं विकास मिश्रा आदि ।

Tags :

जरूरी खबरें