Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

घर में कार घुसकर जानलेवा हमला,पीड़िता ने डीजीपी-आईजी से लगाई न्याय की गुहार

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

: गांधीग्राम (बुढ़ागर), शासकीय निर्माण तोड़कर अतिक्रमण, पंचायत की निष्क्रियता बनी अतिक्रमण का कारण, पंचायत के नोटिस के बाद भी कर लिया अतिक्रमण

Aditi News Team

Sun, Jul 16, 2023
रिपोर्टर -ओम समद ,गांधीग्राम शासकीय निर्माण तोड़कर अतिक्रमण, पंचायत की निष्क्रियता बनी अतिक्रमण का कारण, पंचायत के नोटिस के बाद भी कर लिया अतिक्रमण। गांधीग्राम (बुढ़ागर) झिरिया मोहल्ला वार्ड नंबर 15 स्थित शासकीय शौचालय एवं नाली तोड़कर अतिक्रमण कर लिया गया है, साथ ही सैकड़ों वर्ष पुराना कुआं था जहां से आधा गांव पानी पीता था उसके सामने भी पक्का निर्माण कर गेट लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है।जब शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा कर अतिक्रमण करने की शिकायत स्थानीय रहवासियों ने ग्राम पंचायत जनपद पंचायत सिहोरा को भी की है फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस संबंध में जब तहसीलदार सिहोरा को देने पहुंचे तो तहसीलदार ने ना उनकी बात सुनी ना ही उनका कोई आवेदन लिया, इस संबंध में स्थानीय रहवासियों पलंदी चौरसिया बृजेश त्रिपाठी शुभम महाराज लकी महाराज आदि ने बताया कि तहसीलदार सिहोरा ने यह कहकर लौटा बैरंग लौटा दिया कि यह काम स्थानीय पंचायत का है वही जाओ। यह सुनकर स्थानीय रहवासियों को बड़ा धक्का लगा साथ ही उन्हें प्रशासन का सहयोग न मिलने से बड़ी निराशा हुई है। ततसंबंध में मोहल्ला वासियों ने बताया कि निर्मल पिता नोखेलाल कड़ेरा ने मोहल्ले में एक मकान राजेश चौरसिया (मोटा) से खरीदा है, जिस पर निर्मल कडेरा नवनिर्माण कर रहा है जिसके लिए उसने 25 वर्ष पहले के सरपंच द्वारा शासकीय निर्माण शौचालय एवं नाली को अतिक्रमण कर अपने मकान के अंदर कर लिया है, साथ ही सैकड़ों वर्ष पुराने ब्यौहार परिवार द्वारा निर्मित कुएं को भी अपने अतिक्रमण की जद में ले लिया है।उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग मुकेश चौरसिया पिंटू असाटी मनोज गर्ग हीराबाई पटेल सीता चौरसिया आदि ने की है। इनका कहना है , पंचायत के नोटिस के बाद भी यदि निर्मल कड़ेरा द्वारा अतिक्रमण किया गया है तो इसके संबंध में माननीय तहसीलदार सिहोरा को अतिक्रमण हटाने के लिए कार्यवाही की जाएगी । अनिल दत्त तिवारी सचिव ग्राम पंचायत गांधीग्राम।  

Tags :

जरूरी खबरें