Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

: गाडरवारा,अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया बेटियो का सम्मान

Aditi News Team

Tue, Oct 11, 2022
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया बेटियो का सम्मान प्रोत्साहन व सम्मान बेटी शिक्षा का आधार स्तंभ- मुकेश बसेड़िया गाडरवारा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला गाडरवारा पहुंचकर बारह उत्कृष्ट बेटियो का सम्मान कर उन्हें मेडल, पहनाकर कंपास, लेखन सामग्री आदि प्रदान कर बेटियो से आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर उन्होंने शाला परिवार की अन्य बेटियो को भी लेखन सामग्री प्रदान कर उपस्थित सभी शिक्षको का सम्मान रुद्राक्ष की माला, कलम डायरी प्रदान कर किया । इस मौके पर मुकेश बसेड़िया ने कहा कि बेटियो के सम्मान से बिटियो की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलता है । इस अवसर पर प्रधान पाठक रजनीश गुप्ता ने बेटियो को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। उपरोक्त अवसर पर प्रधानपाठक रजनीश गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक वन्दना दुबे, कृष्णा चौहान, मंजुलता नेमा, सपना बसेड़िया, गायत्री राय ,श्रीमति मालती राय के साथ मां विजयासन इंस्टिट्यूट की बेटियों कीर्ति विश्वकर्मा, आरती कहार, आरती ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें