Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: गाडरवारा,खेल प्रशिक्षणो की शुरुआत 1 जून से

Aditi News Team

Tue, May 31, 2022
खेल प्रशिक्षणो की शुरुआत 1 जून से गाडरवारा। जिले सहित साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों की शासकीय शालाओं में संकुल स्तर पर 1 जून से खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमो की शुरुआत हो रही है। तत्संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जिले के समस्त संकुल प्राचार्यो को निर्देश जारी कर दिये है। डीईओ कार्यालय से जारी आदेश में 1 जून से 19 जून तक 6 वी से 12 वी तक के स्कूली छात्र छात्राओं को संकुल स्तर पर 16 खेलों का प्रशिक्षण सुबह 7 बजे से 9 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक दिए जाने के निर्देश दिए है। उक्त खेल प्रशिक्षण स्कुलो में पदस्थ व्यायाम एवं जबलपुर के संभागीय प्रशिक्षण से प्रशिक्षित होकर आए खेल प्रभारी शिक्षको द्वारा दिये जायेंगे। विदित हो कि 16 प्रकार के खेलों में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, जुडो, कराते, व्हालीबाल,बास्केटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स,रस्सीकूद,खो खो, बैडमिंटन,टेबिल टेनिस,कबड्डी सहित अनेक खेलो को शामिल किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें