Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

: गाडरवारा,ग्रीन डे पर कदम संस्था के सदस्यों ने किया पौधारोपण

Aditi News Team

Sun, Sep 25, 2022
ग्रीन डे पर हुआ पौधारोपण गाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 873 वें सप्ताह का पौधारोपण पंचवटी कॉलोनी में रक्षाम्बे किराना स्टोर्स के पास स्थित श्री सुखदेव शर्मा के मकान के समक्ष संपन्न हुआ । जिसमें - पंडित मनोज द्विवेदी ,सुनील नीखरा ,श्रीमती दीपशिखा साहू, सुनीता कांत दुबे ,श्रीमती प्रियंका सोनी , चिरंजीव आर्यन जैन ,चिरंजीव शिवम् शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ । जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा कॉलोनी के गणमान्य लोगों की उपस्थिति अभूतपूर्व रही ।दूसरा वृक्षारोपण कार्यक्रम कदम संस्था की सहभागिता के साथ अग्रसेन भवन प्रांगण में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर विशेष पर हुआ ।  इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के युवक युवतियां बच्चे बच्चियां माताओं और बहनों के अलावा कदम संस्था के प्रणेता अजय खत्री, मंजू खत्री ,जय मोहन शर्मा ,संदीप स्थापक, सुरेंद्र पटेल, डॉक्टर कुरचानिया मैडम, मनोज वसा, नारायण सोनी उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।

Tags :

जरूरी खबरें