Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: गाडरवारा,जन्मोत्सव पर कदम संस्था ने पौधारोपण किया

Aditi News Team

Sun, Jul 10, 2022
गाडरवारा । जन्मदिवस पर लगाए गए पौधे,जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 862 वें सप्ताह का पौधारोपण पिपरिया रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास हाईवे सिटी कॉलोनी में सुरेंद्र पटैल के मकान के पास कदम समय पर संपन्न हुआ । जिसमें - राजेश काबरा, कृष्ण कुमार शर्मा, बिटिया कुशा लड्ढ़ा, चिरंजीव आर्यन देवपुरिया, चिरंजीव अमन मेहरा , चिरंजीव कृष्णा राय,चिरंजीव गुलशन गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर एंव श्रीमती रश्मि विश्वनाथ  दुबे की शादी की सालगिरह के अवसर विशेष पर पौधा रोपित हुआ । जन्म दिवस एवं सालगिरह पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर कदम साथियों ने हाईवे सिटि कालोनी को ग्रीन सिटि कालोनी वनाने का संकल्प लिया है अभी कालोनी मे वीस पौधे लग चुके है |इस मोके पर अजय खत्री, डॉ स्वाति कुचरानिया, शिक्षक सुरेंद्र पटेल, शिवकुमार तिवारी, कृष्णकांत दुबे, मनोज द्विवेदी, मानक लाल अहिरवार के अलावा हाईवे सिटी कॉलोनी में रहने वाले भाइयों बहनों व बच्चों की उपस्थिति विशेष रही ,जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बनाया ।

Tags :

जरूरी खबरें