Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,नगर को हरा भरा करने में कदम संस्था सबसे आगे,856 वे सप्ताह मे भी किया पौधारोपण

Aditi News Team

Sun, May 29, 2022
गाडरवारा,जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 856 वें सप्ताह का पौधारोपण पिपरिया रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास हाईवे सिटी कॉलोनी में सुरेंद्र पटैल के मकान के पास संपन्न हुआ । जिसमें महेश मालपानी ,श्रीमती रितु साहू ,चिरंजीव राजुल स्थापक ,चिरंजीव गर्वित साहू ,कुमारी धान्वी ,श्रीमती रीना साहू ,चिरंजीव शिवांश पटैल / सुरेन्द्र पटैल ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर एंव श्रीमती गीता कमलेश अग्रवाल, श्रीमती शशि प्रियरंजन (लकी) नीखरा ,श्रीमती रंजना दिनेश पटैल, श्रीमती रजनी संजय राय (भोपाल) अपनी शादी की सालगिरह के अवसर विशेष पर पौधा रोपित किया । इस अवसर पर डाक्टर स्वाति कुरचानिया ने अपने उदबोधन में कहा कि पौधे लगाना वहुत आवश्यक है ,आप पोधे लगाये मै आपको पोधा दूगी । उन्होंने हाईवे सिटि की महिला शक्ति से आह्ववान किया कि आप अपने पार्क मे पोधे लगाकर हराभरा करे लगातार दूसरे सप्ताह कालोनी मे कदम द्वारा पोधारोपण किया गया। इस मोके पर डाक्टर स्वाति कुरचानिया , अजय खत्री ,जयमोहन शर्मा सुरेन्द्र साहू , शिवकुमार तिवारी मानकलाल अहिरवार , सुरेन्द्र पटैल क्रष्णकांत दुवे राजेन्द्र गुप्ता मनोज जी, राकेश कौरव और पूरा कदम परिवार उपस्थित रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें