Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: गाडरवारा,प्रशिक्षण के जरिये दी नगरीय निकाय निर्वाचन से जुड़ी दी जानकारी 

Aditi News Team

Thu, Jun 23, 2022
प्रशिक्षण के जरिये दी नगरीय निकाय निर्वाचन से जुड़ी दी जानकारी गाडरवारा। गत दिवस नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक के लिए साईंखेड़ा विकासखण्ड का प्रशिक्षण 20 और 21 जून को साईंखेड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा, संदीप स्थापक, राजेश गुप्ता, एनपी साहू, मोहन मुरारी दुबे, संतोष श्रीवास, मनीष तिवारी, प्रशांत राय, मनीष तिवारी ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक को पावर प्वाइंट प्रोजेक्टर एवं ईवीएम के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने सबंधी प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दल के प्रत्येक अधिकारी के कार्य की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने ईवीएम से जुड़ी जानकारी देते हुए विभिन्न आवश्यक प्रपत्रो एवं चुनाव सामग्री के लिफाफों को भरने के तरीके समझाए। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मतदान पूर्ण होने सम्बंधित विभिन्न कार्यो की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा, जिले के मास्टर ट्रेनर प्रो सी के राजहंस, मनीष अग्रवाल ने भी उपस्थित कर्मचारियों को विभिन्न जानकारी दी।

Tags :

जरूरी खबरें