Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गाडरवारा,भमका में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Thu, Aug 25, 2022
भमका में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन गाडरवारा !! माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम .के .शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा में दोपहर 02 बजे ग्राम भमका के प्राथमिक शाला तहसील गाडरवारा में आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक साक्षरता शिविर के उपलक्ष्य में न्यायाधीश श्रीमति हिमांशी सिंह ठाकुर ,जे.एम .एफ.सी.गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्रीमति हिमांशी सिंह , जे. एम. एफ .सी. गाडरवारा द्वारा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में पहचाना जाता है आदिवासी समाज उपेक्षा , बेरोजगारी एवं बंधुआ मजदूरी जैसी समस्याओं से ग्रसित सभी समस्याओं को सुलझाने , मानवाधिकारों के विषयों पर विभिन्न जानकारी प्रदान की गई एवं उनके संबंध में जागरूक किया गया कार्यालय द्वारा संचालित पैनल अधिवक्ता योजना आदि जानकारी प्रदान की गई । उक्त शिविर में सरपंच प्रतिनिधि हरिओम विश्वकर्मा, सचिव शिवाजी कौरव ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता मेहरा ,कौशल ठाकुर प्रधान पाठक-एवं पी . एल .व्ही . रामकृष्ण राजपूत , नितिन राजपूत , एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें