Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: गाडरवारा,मतगणना के लिए प्रशिक्षण 12 जुलाई को

Aditi News Team

Mon, Jul 11, 2022
मतगणना के लिए प्रशिक्षण 12 जुलाई को गाडरवारा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत 6 जुलाई को हुए मतदान उपरांत अब मतगणना की कवायद शुरू हो गई है। क्षेत्र के नगरीय निकाय गाडरवारा, साईंखेड़ा, चीचली एवं सालीचौका की मतगणना हेतु नियुक्त गणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण 12 जुलाई दिन मंगलवार को सुबह बीटीआई स्कूल गाडरवारा में आयोजित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को नगरपालिका परिषद गाडरवारा एवं नगर परिषद साईंखेड़ा के गणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण प्रथम चरण में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं नगर परिषद चीचली एवं सालीचौका के गणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण दूसरे चरण में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। समस्त गणना पर्यवेक्षकों एवं सहायकों से उपस्थित होने की अपील की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें