Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: गाडरवारा,मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में अभिभाषक संघ गाडरवारा के अधिवक्तागणों के साथ बैठक का आयोजन

Aditi News Team

Sun, Aug 7, 2022
गाडरवारा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  अध्यक्ष महोदय , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर एम. के.शर्मा के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा दोपहर 02:00 बजे अभिभाशक संघ गाडरवारा के हॉल में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम एवं दिनांक 13.08.2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में अभिभाषक संघ गाडरवारा के अधिवक्तागणों के साथ बैठक का आयोजन माननीय द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा डॉ. श्रीमति अंजली पारे एवं संजय वर्मा प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री राजेश शर्मा चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश एवं श्री अश्विन परमार जे. एम. एफ.सी.गाडरवारा की उपस्थिति में आयोजित हुआ । उक्त कार्यक्रम में मध्यस्थता के लाभों के बारे में जानकारी दी गई एवं दिनांक 13.08.2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिवक्तागणों के साथ अधिक से अधिक प्रकरणों का समझौते के आधार पर निराकरण करवाये जाने बावत् सहमति बनी । उक्त कार्यक्रम एवं बैठक में अभिभाषक संघ गाडरवारा राजेन्द्र अग्रवाल उपाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी, बसंत तपा , एच.एन.कौरव , गजेन्द्र चौकसे ,  दिनेश वर्मा , संतोष विश्वकर्मा , प्रशांत अग्रवाल , शंभुदयाल सराठे , गोपाल मेहरा , सुनील गूजर, नवीन बुधौलिया , नितिन साहू , केशरी सिंह महोविया , एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें