Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: गाडरवारा,रमसा एडीपीसी ने किया आदर्श स्कूल का निरीक्षण,छात्रों से संवाद करते हुए ली पढ़ाई की जानकारी 

Aditi News Team

Wed, Jul 13, 2022
रमसा एडीपीसी ने किया आदर्श स्कूल का निरीक्षण,छात्रों से संवाद करते हुए ली पढ़ाई की जानकारी गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (,रमसा) के एडीपीसी जी एस पटैल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिज कोर्स अंतर्गत 9 वी के छात्रो से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई की जानकारी ली एवं गणितीय प्रश्न पूछे । उन्होंने छात्रो से कहा कि नया सत्र शुरू हो गया है। शुरुआती दिनों में ब्रिज कोर्स के माध्यम से अपने ज्ञान को बढ़ाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदर्श स्कूल में रोटरी क्लब एवं स्कूल स्टाफ के सहयोग से निर्मित सुसज्जित हॉल की प्रशंसा की। उन्होंने स्कूल में अतिरिक्त कक्षो के निर्माण कार्य को भी देखा एवं जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य के के वर्मा, एन पी साहू, राजेश गुप्ता, के के शर्मा, अर्चना नामदेव, ज्योति शर्मा, सविता ठाकुर, आकांक्षा अवस्थी , सरिता नीखरा , मधुसूदन पटैल सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें