Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: गाडरवारा। दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया समापन

Aditi News Team

Sun, Oct 2, 2022
दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया समापन गाडरवारा।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022 /23 में गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का दो दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण का आयोजन चीचली जनपद सभागार में किया जा रहा था जिसके द्वितीय दिवस मां भारती के चित्र पर माल दर्पण दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी पंडित श्री शिवकुमार दीक्षित, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक सुश्री स्मिता दाण्डे द्वारा किया गया विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रथम दिवस के सत्र में दिए गए प्रशिक्षण के संबंध में पुनरावृति कराते हुए प्रेरणा गीत के साथ सत्र प्रारंभ किया गया विषय विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि स्वैच्छिक संगठनों की अवधारणा, कार्यप्रणाली, व्यक्तित्व विकास, सामुदायिक सहभागिता ,मूल्यांकन, अनुश्रवण , सामाजिक अंकेक्षण ,सामूहिक चर्चा, परिचर्चा अनुभव, योजना के संदर्भ दस्तावेजी करण कार्य के विषय में विस्तार से समझाया गया प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं से संतोष चौरसिया, रामकृष्ण राजपूत , रामेश्वर मेहरा ,नीरू राजपूत, संतोष नागौद मेंटर सुभाष उदेनिया,प्रदीप कौरव,रामस्वरूप कौरव,संजय पाठक ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे ! मंच संचालन सुभाष उदेनिया द्वारा एवं आभार रामस्वरूप कौरव द्वारा किया गया !

Tags :

जरूरी खबरें