Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा ,कठोेैतिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Sat, May 28, 2022
कठोेैतिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोज
गाडरवारा / माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म ० प्र ० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री एम ० के ० शर्मा , के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा सुबह 11:00 बजे ग्राम पंचायत कठोतिया , तहसील गाडरवारा में " गरीबी उन्मूलन योजना " के विषय पर जे ० एम ० एफ ० सी ० गाडरवारा सुश्री भानु पण्डवार की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में सुश्री भानु पण्डवार जे ० एम ० एफ ० सी ० गाडरवारा द्वारा गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी कियान्वयन के लिये जानकारी एवं आयुष्मान भारत निरामयम योजना , एंव वृद्धावस्था पेंशन योजना के संबंध में एवं महिला एवं बालिकाओं के अधिकारों के संबंध में एवं महिलाओं को दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा एवं भरण पोषण संबंधी कानून के विषय पर जागरूक किया गया । पैरालीगल वॉलेंटियर श्री शेख रहीम द्वारा लीगल एड क्लीनिक की जानकारी एवं विधिक सहायता योजना की जानकारी प्रदान की गई । उक्त शिविर में ग्राम पंचायत कठोतिया के सचिव श्री हरनारायण कुशवाहा , रोजगार सहायक श्री मनीराम कौरव , स्वास्थ्य विभाग से डॉ ० श्री राम पटैल , ऐ ० एन ० एम ० स्वास्थ्य विभाग से श्रीमति प्रभावति मेहरा आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमति अनीता , सहायिका श्रीमति ममता मेहरा , एवं श्री मुकेश पटैल , एवं पी 0 एल 0 व्ही 0 श्री रामकृष्ण राजपूत की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया । .

Tags :

जरूरी खबरें