Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा, कमलेश सिंह कौरव की सेवानिवृति पर दी विदाई

Aditi News Team

Sat, Aug 19, 2023
कमलेश सिंह कौरव की सेवानिवृति पर दी विदाई गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम आमगांव छोटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक कमलेश सिंह कौरव को शासकीय सेवा पूर्ण होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में ग्रामवासियों, शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर आत्मीय विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों का स्वागत प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे, सतीश शर्मा सहित अन्य शिक्षको ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि शासकीय सेवा में शिक्षकीय कार्य बेहद चुनोतियों से भरा है। श्री कौरव ने हमेशा बच्चों को बेहतर शिक्षा दी। बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि अपनी सम्पूर्ण सेवा में श्री कौरव ने छात्र छात्राओं के भविष्य को बेहतर ढंग से संवारा। कार्यक्रम मे कमलेश कौरव ने अपनी सेवानिवृति पर उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को ग्राम के वरिष्ठ श्री राजौरिया, संदीप स्थापक, सतीश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में श्री कौरव को शाला की तरफ से विदाभिनन्दन पत्र सौंपा गया जिसका वाचन रमाकांत पाराशर ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजेंद्र कौरवने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन मोहन मुरारी दुबेने किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच गेंदालाल वर्मा, लेखा साहू, ऋतु गुप्ता, अभिषेकसोनी, मधुसूदन पटैल, रत्नेश विश्वकर्मा, सिराज अहमद सिद्दिकी, सुरेन्द्र पटैल, के के पाठक सहित अनेक शिक्षक , ग्रामवासी एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें