Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

: गाडरवारा, ग्रामवासियों ने किया राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक का भावपूर्ण अभिनंदन ,सम्मान में मिली 25000 रुपये की राशि दान में प्रदान की

Aditi News Team

Wed, Sep 7, 2022
ग्रामवासियों ने किया राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक का भावपूर्ण अभिनंदन ,सम्मान में मिली 25000 रुपये की राशि दान में प्रदान की गाडरवारा। गत दिवस भोपाल से राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करके लौटे क्षेत्र के चीचली विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय सलगापुर ( बाम्हनवाड़ा )के प्रधान पाठक विपिन फौजदार का अपने गृह ग्राम सलगापुर में ग्रामवासियों द्वारा भावपूर्ण आत्मीय अभिनंदन किया गया। स्मरणीय है कि श्री फौजदार नरसिंहपुर जिले के एकमात्र ऐसे शिक्षक हैं जिनको इस वर्ष शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ,आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया है। उनका गृह नगर सलगापुर लौटने पर प्रवेश द्वार पर ही स्वागत किया गया | उनका बैंड बाजो के साथ शॉल ,श्रीफल, गुलाल और पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया एवं श्री फौजदार को गले से लगाया । इस मौके पर अभिनंदन सभा में सभी ग्रामवासियों ने श्री फौजदार के सम्मान में उदबोधन दिए | इस अवसर पर आभार प्रकट करते हुए शिक्षक विपिन फौजदार ने घोषणा करते हुए कहा की राज्य स्तरीय सम्मान में मुझे जो 25000 रुपये का चेक प्रदान किया गया है उसे मैं विद्यालय को दान करता हूं साथ ही ग्राम नागरिकों से अपील करता हूं कि 25000 रुपये की राशि ग्रामवासी भी प्रदान करें तो 50000 रुपये से विद्यालय के लिए भौतिक संसाधन जुटाने एक कमेटी गठित कर दी जाए सभी ने इस बात पर करतल ध्वनि से सहमति प्रदान की। अभिनंदन कार्यक्रम में समस्त शिक्षक ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह सदस्य, एसएमसी सदस्य, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि विद्यालयों के विद्यार्थी ,बड़ी संख्या में ग्राम नागरिक पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे |

Tags :

जरूरी खबरें