Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: गाडरवारा, जिला स्तरीय शालेय हेंडवाल प्रतियोगिता आयोजित

Aditi News Team

Mon, Oct 17, 2022
जिला स्तरीय शालेय हेंडवाल प्रतियोगिता आयोजित गाडरवारा। गत दिवस संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग के वार्षिक खेल कैलेंडर 2022-23 के जिला स्तरीय शालेय बालक/बालिका हेंडवाल प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी के बाल भारती पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय हेंडवाल प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले से 14 एवं 17 वर्ष बालक/बालिका आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ एनटीपीसी के सीजीएम कमलेश सोनी ,बालभारती पब्लिक स्कूल की प्राचार्य गीता भारद्वाज एवं श्रीमती सुनीता शर्मा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय कर किया गया। प्रतियोगिता में साईंखेड़ा, चीचली एवं गोटेगांव विकासखण्ड की टीमो ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता उपरांत जिले की टीम का चयन किया जाएगा जो संभाग स्तरीय हेंडबाल प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी। प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षक पवन राजौरिया ने मंच संचालन एवं कामेंट्री कर खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीटीआई अनुज जैन, मुकेश पटैल, विक्रम शर्मा, अजय सोनी , जितेंद्र दुबे, उमाकांत पटैल,मनीष कोष्टी, राहुल नामदेव सहित एन टी पी सी स्कूल की पीटीआई फरहीन शेख, हैंडबॉल कोच बालकृष्ण के अलावा अमित कोष्टी ने सराहनीय सहयोग किया । विदित हो कि प्रतियोगिता के सुचारू संचालन की दृष्टि से जिला शिक्षा अधिकारी सुंदरलाल धुर्वे ने विभिन्न समितियों का गठन किया था।

Tags :

जरूरी खबरें