Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: गाडरवारा, नंदी रक्षक को सेवानिवृति पर दी विदाई

Aditi News Team

Thu, Oct 6, 2022
नंदी रक्षक को सेवानिवृति पर दी विदाई गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय पशु चिकित्सालय में नंदी रक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे राजेश कुमार यादव को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर स्टाफ के सदस्यों ने शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर विदाई दी। विदित ही कि श्री यादव ने 3 मार्च 1986 से शासकीय सेवा स्थानोय पशु चिकित्सालय से ही शुरू की थी। वह समय समय पर गौ सेवकों की सूचना पर सड़को पर घायल पशुओं का भी इलाज करते रहे है। उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। सेवानिवृति कार्यकम में प्रभारी पशु चिकित्सालय डॉ एस के ब्रिजपुरिया, पूनम दोहरे, देवेंद्र पटैल , राजेन्द्र रघुवंशी, अंबर घारू, हरेन्द्र द्विवेदी, गौसेवक ओमप्रकाश कीर,राजकुमार धानक , दीनदयाल प्रजापति , दयोदय गौशाला से मनोज अवस्थी, अमित कहार आदि ने भी उपस्थित होकर श्री यादव को सेवानिवृति पर शुभकामनाएं दी।

Tags :

जरूरी खबरें