Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: गाडरवारा ,बनवारी में छात्र छात्राओं को मिली साइकिलें 

Aditi News Team

Thu, Sep 22, 2022
बनवारी में छात्र छात्राओं को मिली साइकिलें गाडरवारा। गत दिवस ग्राम बनवारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी में मप्र शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत कक्षा नौवीं के छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया । कार्यक्रम में पूर्व विधायक दीनदयाल ढिमोले ,ग्राम की सरपंच श्रीमती रुचि ढिमोले एवं उपसरपंच आकाश चौकसे ने शाला में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शाला के प्रभारी प्राचार्य आनंद चौकसे ने बताया की शाला में साइकिल हेतु कुल 53 छात्र छात्राएँ पात्र हैं जिसमें से 42 को साइकिल वितरण किया गया है शेष छात्रों को जल्द साइकिल प्राप्त होने पर वितरित की जावेगी। कार्यक्रम में शाला से सुपर 100 में चयनित छात्र ओम प्रकाश अहिरवार को भी मंच से शुभकामनाएं दी गई साथ ही शाला में गत वर्ष के परीक्षा परिणाम के आधार पर लैपटॉप योजना हेतु चयनित 13 छात्र छात्राओं को भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम में समस्त शाला स्टाफ एवं साइकिल वितरण योजना में लाभान्वित बच्चों के पालकों की भी उपस्थिति रही।।।

Tags :

जरूरी खबरें