Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

घर में कार घुसकर जानलेवा हमला,पीड़िता ने डीजीपी-आईजी से लगाई न्याय की गुहार

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

: गाडरवारा, बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 जनवरी से 

Aditi News Team

Mon, Jan 9, 2023
बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 जनवरी से गाडरवारा। स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षको एवं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों मे खेलो के प्रति रुचि जागृत करने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से साईंखेड़ा विकासखण्ड की विकासखंड स्तरीय रात्रि कालीन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा के खुले मैदान पर 10 जनवरी दिन मंगलवार से किया जा रहा है । प्रतियोगिता में प्रत्येक संकुल से 5 खिलाड़ियों की टीम सहभगिता करेगी। 10 से 12 जनवरी तक प्रतियोगिता के मैच शाम 6 बजे से 9 बजे तक खेले जाएंगे। विकास खंड साईंखेड़ा के सभी संकुलों से अधिकारियो, कर्मचारियों एवं शिक्षको से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें