Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

: गाडरवारा, माहेश्वरी समाज ऋषि पंचमी पर रक्षा बंधन मनाया

Aditi News Team

Thu, Sep 1, 2022
माहेश्वरी समाज ऋषि पंचमी पर रक्षा बंधन मनाया गाडरवारा। अनेक परम्परा और त्योहार भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति व संस्कारों से ओतप्रोत मनोभावों के साथ मनाया जाता है ।इसीक्रम में माहेश्वरी समाज में ऋषि पंचमी के पावन दिन रक्षा सूत्र (राखी या रक्षाबंधन पर्व) बांधने का क्रम सम्पन्न हुआ ।एक मान्यता है कि जब माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति हुई तब जो माहेश्वरी समाज के गुरु थे जिन्हें ऋषि कहा जाता था उनके व्दारा व्दारा विशेष रूप से इसी दिन रक्षा सूत्र बांधा जाता था इसलिए इसे, "ऋषि पंचमी" कहा जाता है ।वर्तमान में रंग बिरंगे मौली के स्थान पर राखीयो का रूप ले लिया है और बहिनो व्दारा बांधा जाता है । विदित रहे कि माहेश्वरी समाज में पीढ़ी दर पीढ़ी ऋषि पंचमी के पावन दिन रक्षाबंधन (राखी) का त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है ।भारत में ही नहीं पूरे विश्व में माहेश्वरी समाज में ऋषि पंचमी के दिन ही रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है ।

Tags :

जरूरी खबरें