Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।

दिगम्बर जैन तारण तरण चैत्यालय जी में सुबह पूर्ण भक्तिभाव के साथ मन्दिर विधि की गई

राजभाषा सेवा में योगदान देने वाले साहित्यकारों का हुआ सम्मान

: गाडरवारा, रोटरी क्लब एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स भोपाल द्वारा 22 जनवरी को गाडरवारा में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Mon, Jan 9, 2023
गाडरवारा । रोटरी क्लब एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स भोपाल द्वारा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गाडरवारा में  दिनांक 22 जनवरी 2023 को वृंदावन गार्डन में आयोजित किया जा रहा है । जिसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान सस्थान के डॉक्टर शिविर के माध्यम से अपनी सेवाएं गाडरवारा क्षेत्रवासियों को देने आ रहे हैं । रोटरी क्लब के सदस्यों ने गाडरवारा नगर के सभी वर्गों के जनमानस से अपील की है कि किसी भी रोग से ग्रस्त व्यक्ति सेवा का लाभ लेकर शिविर को सफल बनाएं । इस शिविर में पहले रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होगा जो कि पूर्णता नि:शुल्क रहेगा । इसकी संपूर्ण  जानकारी आपको इमेज अर्थात फोटो मे दी गई है जिसमें संपर्क हेतु नाम एवं नंबर तथा डॉक्टरों के नाम एवं नम्बर दर्शाए गए हैं अतः आप उक्त नंबरों पर संपर्क करके रजिस्ट्रेशन करा सकते है । अदिति न्यूज के माध्यम से रोटरी क्लब ने सभी क्षेत्र वसियों से अपील की है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में निशुल्क शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेकर शिविर को सफल बनाएं ।

Tags :

जरूरी खबरें