Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

घर में कार घुसकर जानलेवा हमला,पीड़िता ने डीजीपी-आईजी से लगाई न्याय की गुहार

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

: गाडरवारा, विधानसभा निर्वाचन हेतु स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु शेक्षणिक संस्थाओं हेतु कार्ययोजना कैलेंडर जारी 

Aditi News Team

Wed, Jun 28, 2023
विधानसभा निर्वाचन हेतु स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु शेक्षणिक संस्थाओं हेतु कार्ययोजना कैलेंडर जारी गाडरवारा। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु शत प्रतिशत मतदान हेतु सभी वर्गों के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ सुनीता खंडायत ने शेक्षणिक संस्थाओं में स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु गतिविधि कैलेंडर जारी किया है। स्वीप गतिविधियों के तहत 28 जून को शेक्षणिक संस्थाओं में भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं निर्वाचन पर निबंध प्रतियोगिता, 5 जुलाई को शत प्रतिशत मतदान थीम पर मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक, 7 जुलाई को रांगोली प्रतियोगिता, 12 जुलाई को मेंहदी प्रतियोगिता, 14 जुलाई को लोकगीत कार्यक्रम, 19 जुलाई को स्लोगन प्रतियोगिता, 21 जुलाई को साइकिल रैली, 26 जुलाई को चित्रकला प्रतियोगिता, 28 जुलाई को संगोष्ठियां, 2 अगस्त को मानव श्रृंखला से जुड़े कार्यक्रम मतदाता शपथ के साथ संस्थाओं सहित जन्य चयनित उपयुक्त स्थानों पर कराने के निर्देश दिए गए है।

Tags :

जरूरी खबरें