Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: गाडरवारा विधान सभा के अन्तर्गत चारगाॅव खुर्द गाँव की मतदाता सूची से गलत नाम खारिज करने हेतु आप ने सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Aug 8, 2023
गाडरवारा विधानसभा के ग्राम पंचायत चारगांव खुर्द की मतदाता सूची से गलत नाम खारिज करने हेतु आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन https://youtu.be/qbvYhCWOLLA गाडरवारा ।विधान सभा के अन्तर्गत चारगाॅव खुर्द मे वोटर लिस्ट मैं गड़बड़ी को लेकर आम आदमी पार्टी ने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। चारगांव खुर्द के उपसरपंच था आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मनोहर लाल आ. शंकरलाल, शांति बाई पति शंकर, संदीप कुमार आत्मज रामकुमार का नाम कार्यालय अनुभाग्य अधिकारी राजस्व गाडरवारा के द्वारा जांच दल गठन कर प्रथम प्रकाशन दिनांक 05.01.2023 को खारिज कर, ग्राम पंचायत पुआरिया में दर्ज किए कर दिया था । द्वितीय प्रकाशन दिनांक 02.08.2023 को पुनः उक्त कटे नाम ग्राम पंचायत चारगांव खुर्द की मतदाता सूची में दर्ज कर दिये गए हैं जबकि इन लोगों का नाम पुआरिया की मतदाता सूची में भी दर्ज है, और ये लोग पुआरिया के स्थाई निवासी भी हैं । इन लोगों का कोई भी मकान चारगांव खुर्द में नहीं है और ना ही यह लोग चारगांव खुर्द में रहते हैं । उक्त विषय के संदर्भ में जब बीएलओ से पूछा तो बीएलओ ने कहा कि हमने यह नाम नहीं जोड़े हैं,, आखिर सवाल यह खड़ा होता है कि किसने इन कटे हुए नामों को जोड़ा है और कौन इनके पीछे हैं यह एक जांच का विषय है,। ज्ञापन के माध्यम से आप पार्टी ने यह मांग की है कि शीघ्र ही चारगांव खुर्द में जो मतदाता सूची से गलत नामो को हटाया जाए तथा सही मतदाता सूची बनाकर प्रकाशन की जाए । इस अवसर पर ज्ञापन देते समय आम आदमी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष रीना लमानिया, उपसरपंच गणेश यादव उपसरपंच,दीपक राकेशिया, घनश्याम साहू, हल्कवीर कौरव कोमल श्री वास,विजय राकेशिया, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।  

Tags :

जरूरी खबरें