Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

: गाडरवारा, शपथ के साथ स्कूलो में शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा

Aditi News Team

Thu, Sep 1, 2022
शपथ के साथ स्कूलो में शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा गाडरवारा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार क्षेत्रीय शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बीते गुरुवार से स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हो गई। 15 सितंबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के शुरुआती दिन स्कूलो में शिक्षको एवं छात्र- छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली। विदित हो कि पखवाड़े के अंतर्गत 2 सितंबर को शाला प्रबंधन समिति की बैठक में पालको को कोविड 19 संक्रमण से संबंधित आवश्यक प्रोटोकाल एवं साफ सफाई की जानकारी दी जाएगी । 3 सितंबर को शाला परिसर एवं शौचालयों की साफ सफाई के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। 5 सितंवर को स्कूल के छात्र छात्राओं को स्वच्छता पर आधारित पोस्टर , पेंटिंग निर्माण हेतु प्रोत्साहित करने के साथ साथ जल संवर्धन की जानकारी देने के साथ प्रतिदिन 15 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियो को कराने के निर्देश दिए गए है।

Tags :

जरूरी खबरें