Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, शा.उ.मा.विद्यालय आमगांव छोटा की छात्राओं ने लहराया परचम 

Aditi News Team

Thu, Jan 19, 2023
शा.उ.मा.विद्यालय आमगांव छोटा की छात्राओं ने लहराया परचम गाडरवारा। सीहोर में आयोजित राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा की छात्राओं ने 02 स्वर्ण 05 रजत और 05 कांस्य पदक जीतकर सम्पूर्ण जिले का नाम रौशन किया । विद्यालय की 11 वी की छात्रा दीपिका वर्मा ने 1 स्वर्ण व 2 रजत पदक, 12 वी छात्रा सुमन वर्मा ने 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक, 9 वी की छात्रा ज्योति वर्मा ने 1 रजत एवं 1 कांस्य, 8 वी की छात्रा रश्मि वर्मा ने 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक , 6 वी की छात्रा सुमन लोधी ने 2 कांस्य पदक जीते। विदित हो कि विद्यालय के खेलकूद शिक्षक मुकेश पटेल के कुशल मार्गदर्शन में अब तक विद्यालय के 52 विद्यार्थियों का चयन सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिताओं तथा 12 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत भी मुकेश पटैल चयन भी राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में हुआ है।। इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे के साथ समस्त स्टाफ ने श्री पटेल, उनके सहयोगी आरिज़ खान व डॉ. लेखा साहू के साथ साथ चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।।

Tags :

जरूरी खबरें