Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: गाडरवारा, शिक्षक दिवस पर शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन संपन्न, आयोजक जिनेश जी जैन ने किया 2900 शिक्षकों का सम्मान

Aditi News Team

Wed, Sep 6, 2023
शिक्षक दिवस पर शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन संपन्न  आयोजक जिनेश जी जैन ने किया 2900 शिक्षकों का सम्मान गाडरवारा। दिनांक 5 सितम्बर 2023 मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर नई गल्लामण्डी गाडरवारा में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनजी की जयंती पर तिमर से प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरूतुल्य शिक्षकों का अभिनंदन समारोह का आयोजन राष्ट्रपति राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षको की गरिमायमी उपस्थिति एवं राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, शिक्षाविद एवं पूर्व प्रधानाचार्य श्री कमलेश राजहंस के सानिध्य में आयोजित किया गया कार्यक्रम के अतिथि विदुषी सुश्री ऋचा जी गोस्वामी, शिक्षा विद कमलेश जी राजहंस,विधायक श्रीमती सुनीता जी पटेल,तेंदूखेड़ा विधायक संजय जी शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत जी मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप जी पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधाबाई जी अहिरवार,प्रदीप जी रघुवंशी,दिग्विजय सिंह जी,छोटे राजा जी कौरव,आनंद जी दुबे,जिले के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजेश जी सोनी,रजनीश जी जैन, राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक सुशील जी शर्मा ,विनोद जी सोनी, हल्के वीर जी पटेल,एनपी जी गुप्ता,डीपी जी मिश्रा,श्रीमती सीता जी शर्मा,सलीम जी खान, हेतराम जी पटेल,माधव सिंह जी रघुवंशी,मानक लाल जी कौरव जेपी जी गुप्ता,बलराम जी शास्त्री चंद्रभूषण जी श्रीवास,श्रीमती मालती जी बिजपुरिया जी की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती,सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तेल चित्र पर माला अर्पण कर पूजा अर्चना से की गई। टैगोर स्कूल के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना,जैन समाज की महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सजल जी जैन द्वारा दिए गया। आयोजनकर्ता जिनेश जी जैन हीरा ज्वेलर्स ने समस्त पूज्यनीय शिक्षकों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। प्रांजल जी जैन ने उपस्थित समस्त अतिथियों, समस्त शिक्षकों,कार्यक्रम के समस्त सहयोगियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश जी बसेड़िया द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें