Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, सूखाखैरी में समीक्षा बैठक आयोजित 

Aditi News Team

Mon, Jan 16, 2023
सूखाखैरी में समीक्षा बैठक आयोजित गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र सूखाखैरी के तहत समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ के प्रधान पाठको की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य चंदन शर्मा, बीएसी अरुण कुमार दुबे , साक्षरता अभियान के चीचली विकासखंड सह समन्वयक लेख राम गौतम एवं जन शिक्षा केंद्र सह समन्वयक गोविंद सिंह ताम्रकार की उपस्थिति में सत्र 2021-22 के एसएमसी उपयोगिता प्रमाण पत्र, गणवेश की जानकारी साइज वार कक्षा 1 से 8 तक सत्र 2021 -22 एवं सत्र 2022-23 के मांग प्रमाण पत्र, सत्र 2022 -23 यू डाइस प्रपत्र शाला प्रधान पाठक के द्वारा प्रपत्र में भरकर पोर्टल पर अपलोड करना, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के अंतर्गत कक्षा पहली दूसरी में संचालित शिक्षण से संबंधित समीक्षा, नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत असाक्षरों का सर्वे एवं एप्प पर पंजीकरण और अक्षर साथी का पंजीयन की जानकारी संबंधी समीक्षा, ओलंपियाड परीक्षा में बैठने वाले बच्चों की जानकारी एवं प्रवेश पत्रों का वितरण आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अनेक शालाओं के प्रधानपाठक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें