Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: गाडरवारा, स्वामी मेडम की सेवानिवृति पर दी विदाई 

Aditi News Team

Sat, Jul 30, 2022
स्वामी मेडम  की सेवानिवृति पर दी विदाई  गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती निर्मला स्वामी की शासकीय सेवा से सेवानिवृति के अवसर पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे श्रीमती स्वामी को माला पहनाकर उपहार एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर शिक्षको ने विदाई दी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उच्च माध्यमिक शिक्षक सुशील शर्मा ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य के के वर्मा ने कहा कि श्रीमती स्वामी ने सदैव सेवा भाव एवं शिक्षा के प्रति समर्पण से कार्य किया है । सेवानिवृत बीईओ के जी स्वामी ने कहा कि विधार्थियो के भविष्य को संवारने में शिक्षको की अहम भूमिका होती है । कार्यक्रम को एम एल दीक्षित, रामकुमार कौरव, ज्योति पाराशर, ममता पटैल, एन पी साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रीमती निर्मला स्वामी ने सम्पूर्ण सेवा में उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने शाला विकास निधि के लिए दस हजार रुपये प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन अर्चना नामदेव ने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन राजेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम मे रामकुमार कौरव, सुबोध साहू, कमलेश गुप्ता,मधुसूदन पटैल, राजीव नाहर , ज्योति पाराशर, कल्पना पटैल, ज्योति शर्मा, प्रीति चोधरी , सविता ठाकुर, निशा चौहान, सरिता नीखरा ,सुलेखा पुरी, आभा मिश्रा, आकांक्षा अवस्थी,ममता पटैल, पूजा विश्नोई, टीकावाई साहू, शिवम साहू एवं श्रीमती स्वामी के परिजन उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें