Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

: गाडरवारा, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली रैली

Aditi News Team

Fri, Aug 11, 2023
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली रैली गाडरवारा। बीते शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जंन जंन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर में छात्र छात्राओं की रैली निकाली गई। स्थानीय प्रशासन एवं नपा परिषद के तत्वाधान में निकाली गई रैली स्थानीय रुद्र मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों को भ्रमण करते हुए रुद्र मैदान में समाप्त हुई। रैली में छात्र छात्राएँ देशभक्ति से जुड़े नारे लगा रहे थे एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील कर रहे थे। रैली में नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रीतेश राय, सभापति सुरेन्द्र गुर्जर , चंचल कोरी , पार्षद चन्द्रकांत शर्मा ने भी शामिल होकर छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। रेली के सफल आयोजन में बीईओ प्रतापनारायण आर्य, बीआरसी गिरीश पटैल,प्राचार्य अनूप शर्मा, आरती पाठक, जयमोहन शर्मा, के के वर्मा, आर पी महिलांग, कमलेश गुप्ता, बीएसी पवन राजोरिया, अनुज जैन, सत्यप्रकाश ढिमोले, सिराज अहमद सिद्दिकी सहित अनेक शिक्षको एवं बीटीआई स्कूल, आदर्श स्कूल,कन्या शाला ,कन्या नवीन तथा अन्य स्कूलो के छात्र छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें